लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने पश्चिम बंगाल में नया पूर्ति केंद्र खोला

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:13 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जून वालमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने देश के पूर्वी क्षेत्र में अपनी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को पश्चिम बंगाल के डानकुनि में अपना दूसरा सबसे बड़ा पूर्ति केंद्र खोलने की घोषणा की।

फ्लिपकार्ट ने कहा कि इसके साथ कंपनी के राज्य में सात पूर्ति केंद्र हो गए हैं जो कुल 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले हैं और वहां 152 डिलीवरी केंद्र हैं।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, "हम पश्चिम बंगाल में अपनी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रहे हैं और इस विस्तार से राज्य की लघु एवं मध्यम व्यापार इकाइयों को मदद मिलेगी तथा हजारों रोजगार अवसरों का सृजन होगा।"

डानकुनि में कंपनी का यह नया गोदाम 2.2 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इससे करीब 3,500 प्रत्यक्ष रोजगार अवसरों का सृजन करने का दावा किया गया है। यह पूर्ति केंद्र क्षेत्र में फ्लिपकार्ट और मिन्त्रा (फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी) दोनों ही कंपनियों की जरूरतों को पूरा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?