लाइव न्यूज़ :

Flipkart 2024: 100000 नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद, 9 शहरों में 11 नए पूर्ति केंद्र शुरू, केंद्रों की संख्या बढ़कर 83

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 17:39 IST

Flipkart 2024: फ्लिपकार्ट देशभर में अपनी आपूर्ति श्रृंखला के भीतर एक लाख से अधिक नए रोजगार सृजित करने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर, किराना पार्टनर और डिलिवरी ड्राइवर शामिल हैं।इस साल के त्योहारी सीजन में आर्थिक वृद्धि को तेज करना है।व्यापक कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। 

Flipkart 2024: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को त्योहारों के मौसम में आयोजित अपनी आगामी सेल ‘द बिग बिलियन डेज 2024’ के दौरान देशभर में करीब एक लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट ने बुधवार को बयान में कहा कि आगामी त्योहारी सेल से पहले उसने नौ शहरों में 11 नए पूर्ति केंद्र शुरू किए हैं जिससे देश में इन केंद्रों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। वॉलमार्ट समूह की कंपनी ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट देशभर में अपनी आपूर्ति श्रृंखला के भीतर एक लाख से अधिक नए रोजगार सृजित करने जा रही है।

इसका उद्देश्य परिचालन क्षमताओं को मजबूत करना और इस साल के त्योहारी सीजन में आर्थिक वृद्धि को तेज करना है।’’ फ्लिपकार्ट ने कहा कि नई नौकरियां आपूर्ति श्रृंखला के विभिन्न क्षेत्रों में होंगी। इनमें इन्वेंट्री मैनेजर, वेयरहाउस एसोसिएट्स, लॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर, किराना पार्टनर और डिलिवरी ड्राइवर शामिल हैं।

ई-कॉमर्स कंपनियों की तरफ से त्योहारों के समय आयोजित बिक्री सेल में सृजित होने वाले रोजगार अक्सर मौसमी प्रकृति के होते हैं। फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह त्योहारी मौसम से पहले नए कर्मचारियों के लिए व्यापक कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। 

टॅग्स :फ्लिपकार्टफ्लिप्कार्ट बिग बिलियन डेज सेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम