लाइव न्यूज़ :

RCom की परिसंपत्तियों के लिए सोमवार को एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत पांच दावे आने की संभावना

By भाषा | Updated: November 24, 2019 23:06 IST

दिवाला प्रक्रिया के दौर से गुजर रही आरकॉम के लिए बोली लगाने की समयसीमा सोमवार को समाप्त हो रही है। समयसीमा समाप्त होने के बाद इस प्रक्रिया के तहत गठित ऋणदाताओं की समिति की बैठक भी सोमवार को होगी।

Open in App

ऋण से दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) की परिसंपत्तियों के लिए सोमवार को कुल पांच कंपनियों से बोली मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इसमें भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की ओर से भी बोली मिलने की उम्मीद है। दिवाला प्रक्रिया के दौर से गुजर रही आरकॉम के लिए बोली लगाने की समयसीमा सोमवार को समाप्त हो रही है। समयसीमा समाप्त होने के बाद इस प्रक्रिया के तहत गठित ऋणदाताओं की समिति की बैठक भी सोमवार को होगी।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पांच कंपनियों की बोली आने की संभावना है। इनमें वरदे पाटनर्स, भारती एयरटेल, आरआईएल और यूवी एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (यूवीएआरसीएल) प्रमुख दावेदार हो सकते हैं।’’ यूवीएआरसीएल ने इससे पहले एयरसेल की परिसंपत्तियों के लिए बोली लगायी थी। एक अन्य सूत्र ने कहा कि बोली लगाने वाले आरकॉम, आरटीएल और आरटीआईएल के लिए अलग-अलग बोली प्रस्तुत करेंगे। बोली लगाने वाली उपरोक्त चार कंपनियों से कम से कम नौ निविदाएं मिलने की संभावना है।

एक अन्य कंपनी आई स्क्वेयर्ड कैपिटल की रुचि आरकॉम के डाटा केंद्रों और ऑप्टिक फाइबर परिसंपत्तियों में बतायी जा रही है। यह एक निजी इक्विटी निवेश कंपनी है। आरकॉम पर बैंकों का करीब 33,000 करोड़ रुपये का बकाया है। ऋणदाताओं ने उसके खिलाफ अगस्त में करीब 49,000 करोड़ रुपये की वसूली का दावा पेश किया था। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत इस मामले में समाधान पेशेवर (आरपी) को ऋण समाधान प्रक्रिया 10 जनवरी 2020 तक पूरी करने का समय दिया है। इस बीच ऋणदाताओं की समिति ने कंपनी के चेयरमैन अनिल अंबानी और चार अन्य अधिकारियों के इस्तीफे नामंजूर कर दिए हैं और उन्हें ऋण समाधान प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी