लाइव न्यूज़ :

फर्स्टक्राई के संस्थापक सुपम माहेश्वरी पर लगा 50 मिलियन डॉलर की टैक्स चोरी का आरोप, इनकम टैक्स ने जारी किया नोटिस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 29, 2023 14:13 IST

भारत में आयकर विभाग फर्स्टक्राइ, ग्लोबलबी औऱ एक्सप्रेसबी जैसे तीन यूनिकॉर्न के संस्थापक के खिलाफ टैक्ट चोरी के मामले की पड़ताल कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफर्स्टक्राई के संस्थापक सुपम माहेश्वरी पर इनकम टैक्स चोरी का लगा आरोपआरोप है कि उन्होंने पांच करोड़ डॉलर (करीब 413 करोड़ रुपये) के टैक्स की कथित चोरी की हैविभाग का यह नोटिस फर्स्टक्राई में इक्विटी ट्रांजैक्शंस पर टैक्स न चुकाने के लिए भेजा गया है

नई दिल्ली: भारत में आयकर विभाग फर्स्टक्राइ, ग्लोबलबी औऱ एक्सप्रेसबी जैसे तीन यूनिकॉर्न के संस्थापक के खिलाफ टैक्ट चोरी के मामले की पड़ताल कर रहा है।

खबरों के अनुसार भारत के ज्यादातर बड़े और मझोले शहरी इलाकों में नवजात बच्चों की उत्पाद बेचने वाली फर्स्टक्राई के संस्थापक सुपम माहेश्वरी पर आरोप है कि उन्होंने इनकम टैक्स विभाग से पांच करोड़ डॉलर (करीब 413 करोड़ रुपये) के टैक्स की कथित चोरी की है।

समाचार वेबसाइट ब्लूमबर्ग से मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग ने सुपम माहेश्वरी को नोटिस भेजकर पूछा है कि उन्होंने पांच करोड़ डॉलर का टैक्स क्यों नहीं चुकाया है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस सुपम माहेश्वरी को फर्स्टक्राई में इक्विटी ट्रांजैक्शंस पर न चुकाये गये टैक्स पर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि निजी इक्विटी फर्म क्रिसकैपिटल मैनेजमेंट कंपनी और सुनील भारती मित्तल के पारिवारिक कार्यालय सहित फर्स्टक्राई के कम से कम छह निवेशकों को भी पूछताछ के संबंध में जांच के दायरे में रखा गया है। लोगों के मुताबिक माहेश्वरी जांच निपटाने के लिए टैक्स विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं।

इस संबंध में सुपम माहेश्वरी, क्रिसकैपिटल, सुनील मित्तल और इनकम टैक्स विभाग की ओर से फिलहाल जांच के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

कई वर्षों के घाटे के बाद फर्स्टक्राई 31 मार्च, 2021 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयल में मुनाफे की स्थिति में आयी थी। इससे पहले कई साल तक उसे घाटा हुआ था। मुनाफे को देखते हुए अब कंपनी बाजार में आईपीओ लाने की भी तैयारी कर रही थी लेकिन अब लगे टैक्स चोरी के आरोप के कारण कंपनी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

टॅग्स :आयकरआयकर विभागसुनील भारती मित्तलएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?