लाइव न्यूज़ :

एजीएम से पहले फिनोलेक्स केबल्स का संकट बढ़ा, प्रतिनिधि सलाहकार फर्मों ने संचालन का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:42 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर शेयरधारकों के प्रतिनिधियों की सलाहकार के तौर पर काम करने वाली दो प्रतिनिधि सलाहकार (प्रॉक्सी एडवाइजरी) कंपनियों ने फिनोलेक्स केबल्स में कंपनी संचालन का मुद्दा उठाते हुए शेयरधारकों को कंपनी की मंगलवार को होने वाली सालाना आम बैठक में तीन निदेशकों की नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ मत देने की सलाह दी है। हालांकि, कंपनी ने विवाद खड़ा करने के लिये सार्वजनिक तौर पर दीपक किसानदास छाबड़िया के रिश्तेदार प्रकाश छाबड़िया की इसके लिये आलोचना की है।

प्रॉक्सी एडवाइजरी कंपनियों स्टेकहोल्डर एम्पावरमेंट सर्विसेज (एसईएस) तथा इनगवर्न रिसर्च ने दीपक छाबड़िया की अगुवाई वाली पुणे स्थित कंपनी फिनोलेक्स केबल्स पर शेयरधारकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि फिनोलेक्स केबल्स ने कंपनी कानून के प्रावधानों तथा सेबी नियमों का उल्लंघन किया है। यही वजह है कि प्रॉक्सी एडवाइजरी कंपनियों ने शेयरधारकों को सलाह दी है कि वे --पीआर बारपांडे, अविनाश श्रीधर खरे और फिरोजा फ्रेदून कपाड़िया की अतिरिक्त निदेशकों के तौर पर नियुक्ति के प्रस्ताव को खारिज कर दें। ये 30 सितंबर 2020 से कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हैं।

फिनोलेक्स केबल्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी महेश विश्वनाथन ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इन सब के पीछे प्रकाश छाबड़िया है। प्रकाश छाबड़िया फिनोलेक्स केबल्स के चेयरमैन और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दीपक छाबड़िया के रिश्ते के भाई हैं।

फिनोलेक्स केबल्स की स्थापना 1958 में हुई थी। करीब 7,500 करोड़ रुपये की यह कंपनी इलेक्ट्रिकल और दूरसंचार केबल्स का विनिर्माण करती है। यह फिनोलेक्स समूह की प्रमुख कंपनी है। कंपनी की सालाना आम बैठक मंगलवार को होनी है।

करीब तीन अरब डॉलर के फिनोलेक्स समूह में ऑर्बिट इलेक्ट्रिकल्स फिनोलेक्स केबल्स शामिल हैं। इसमें दीपक छाबड़िया की फिनोलेक्स केबल्स और प्रकाश छाबड़िया की फिनोलेक्स इंउस्ट्रीज शामिल हैं। ऑर्बिट के पास फिनोलेक्स केबल्स की 30.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज की कंपनी में 14.5 प्रतिशत हिस्सेदरी है और इसका संचालन प्रकाश छाबड़िया के पास है, जो रिश्ते में दीपक छाबड़िया के भाई हैं। उनका दीपक छाबड़िया से विवाद है।

तीनों कंपनियों में चार निदेशक समान हैं। ये हैं... दीपक छाबड़िया और प्रकाश छाबड़िया तथा सुनील पाठक और संजय अशर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब