लाइव न्यूज़ :

फील्डफ्रेश फूड्स ने महेश कंचन को सीईओ के रूप में पदोन्नत किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर भारती एंटरप्राइजेज और डेल मोंटे पैसिफिक लिमिटेड के संयुक्त उद्यम फील्डफ्रेश फूड्स ने सोमवार को कहा कि उसने महेश कंचन को अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदोन्नत किया है क्योंकि मौजूदा सीईओ, योगेश बेलानी ने कंपनी के बाहर के अवसर के लिए जाने का फैसला किया है।

फील्डफ्रेश फूड्स ने एक बयान में कहा कि कंचन की पदोन्नति एक अक्टूबर, 2021 से प्रभावी होगी, जो मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी थे।

भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और फील्डफ्रेश फूड्स के अध्यक्ष, राकेश भारती मित्तल ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में फील्डफ्रेश फूड्स एक अग्रणी, अगली पीढ़ी की उपभोक्ता उत्पाद कंपनी के रूप में समृद्ध होगा।’’

कंपनी ने कहा कि कंचन, जिनके पास एफएमसीजी क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है, वर्ष 2020 में फील्डफ्रेश फूड्स में नियुक्त हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘सीईओ के रूप में अपनी नई भूमिका में, वह उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए डेल मोंटे ब्रांड, उत्पाद पोर्टफोलियो और वितरण नेटवर्क को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

डेल मोंटे भारत में ब्रांडेड प्रसंस्कृत खाद्य और पेय उत्पादों की एक श्रृंखला बेचता है, जिसमें फलों के रस, केचप, मेयोनीज़ और पैकेज्ड फल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब