लाइव न्यूज़ :

उर्वरक कंपनियों को डीएपी, अन्य फॉस्फेटिक पोषक तत्वों की कीमतों में वृद्धि नहीं करने का निर्देश

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) और अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों की खुदरा कीमतों में वृद्धि न करें। सरकार का प्रयास है कि चालू रबी सत्र के दौरान डीएपी और अन्य फॉस्फेटिक उर्वरक सस्ते दर पर किसानों को उपलब्ध हो। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने डीएपी और कुछ अन्य गैर-यूरिया उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई है। लेकिन गैर-यूरिया उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाने की संभावना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, मंत्री ने कहा है कि सरकार डीएपी की खुदरा कीमतों में किसी भी तरह की वृद्धि की अनुमति नहीं देगी और कीमतों के मामले में साठगांठ को भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून में बढ़ती लागत के बावजूद किसानों के लिए फसल पोषक तत्वों की कीमत कम रखने के लिए डीएपी और कुछ अन्य गैर-यूरिया उर्वरकों के लिए सब्सिडी में 14,775 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की थी। इस कदम का उद्देश्य महामारी के बीच किसानों को राहत प्रदान करना था।

यूरिया के बाद, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक देश में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला उर्वरक है।

वैश्विक कीमतों में उछाल के कारण सरकार ने डीएपी पर सब्सिडी में 140 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। डीएपी उर्वरक की सब्सिडी 500 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति बोरी कर दी गई है।

सरकार ने कहा था कि किसानों को 1,200 रुपये प्रति बोरी की पुरानी दर पर डीएपी मिलता रहेगा। एक बोरी में 50 किलोग्राम उर्वरक होता है।

सरकार ने 2021-22 के बजट में उर्वरक सब्सिडी के लिए लगभग 79,600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

मौजूदा वक्त में एन (नाइट्रोजन) की सब्सिडी दर 18.789 रुपये, पी (फॉस्फोरस) 45.323 रुपये, (पोटाश) की 10.116 रुपये और एस (सल्फर) के लिए 2.374 रुपये है। सब्सिडी प्रत्येक किलोग्राम उर्वरक के लिए है।

केंद्र उर्वरक निर्माताओं / आयातकों के माध्यम से किसानों को रियायती कीमतों पर यूरिया और डीएपी सहित पीएंडके उर्वरक के 22 ग्रेड वाले उर्वरक उपलब्ध करा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग