लाइव न्यूज़ :

फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 8.4 प्रतिशत घटकर 367.29 करोड़ पर

By भाषा | Updated: July 24, 2021 00:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जुलाई निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका कुल लाभ 8.4 प्रतिशत घटकर 367.29 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान बैंक को अवरुद्ध ऋण खातों के लिए नुकसान का प्रावधान ज्यादा करना पड़ा जिससे उसका लाभ घट गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का कुल लाभ 400.77 करोड़ रुपये था।

फेडरल बैंक ने बताया कि पिछली तिमाही के आधार पर उसका लाभ घटा है। जनवरी-मार्च,2021 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 477.81 करोड़ रुपये था।

इससे पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2021) में बैंक का लाभ 477.81 करोड़ रुपये था। उसकी तुलना में जून तिमाही का लाभ 23.1 प्रतिशत कम है।

बैंक की अप्रैल-जून, 2021 तिमाही के दौरान आय हालांकि बढ़कर 4,005.86 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,932.52 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सम्पत्ति गुणवत्ता में गिरावट होने से जून,2021 तिमाही में उसकी सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) बढ़कर 3.50 प्रतिशत हो गयीं। जबकि इस पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में सकल एनपीए 2.96 प्रतिशत थी। हालांकि शुद्ध एनपीए या अवरुद्ध ऋण 1.23 प्रतिशत के स्तर पर करीब करीब स्थिर रहा। एक साल पहले शुद्ध एनपीए कर्ज के 1.22 प्रतिशत के बराबर थीं।

बैंक का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में अटके ऋणों के लिए नुकसान का प्रावधान बढ़कर 641.83 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 394.62 करोड़ रुपये था। इससे पिछली तिमाही में एनपीए के लिए प्रावधान 242.33 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने साथ ही इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईएफसी) और उससे संबंधित संस्थाओं को 916.25 करोड़ रुपये में 87.39 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 10,48,46,394 इक्विटी शेयर के आवंटन को मंजूरी दी।

बैंक का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 85.40 रुपये प्रति शेयर पर चल रहा था।

फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्याम श्रीनिवासन ने कहा कि बैंक ने गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) पर 65 प्रतिशत का प्रावधान रखा रहा है जबकि उसको लेखांकीय मानदंडों के अंतर्गत इससे कम प्रावधान करने का मौका था। इस नीति के चलते बैंक को एनपीए को लेकर 460 करोड़ रुपये का अधिक प्रावधान करना पड़ा।

उन्होंने लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए कर्जदारों को आरबीआई द्वारा प्रस्तुत विकल्प के तहत अपने पुराने कर्जो का पुनर्गठन करने की (उसको नए ऋण से बदलने) की सलाह भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग