लाइव न्यूज़ :

February M&A: 3 साल पुराने आंकड़े टूटे?,  कुल 7.2 अरब डॉलर के 226 विलय-अधिग्रहण और निजी इक्विटी सौदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 13:43 IST

February M&A: भारतीय सार्वजनिक बाजारों में विदेशी निवेश में गिरावट और व्यापार शुल्कों के बढ़ने सहित वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत में सौदा गतिविधियों में लचीलापन देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देओएनजीसी-एनटीपीसी ग्रीन द्वारा अयाना रिन्यूएबल पावर का 2.3 अरब डॉलर में अधिग्रहण शामिल है।समीक्षाधीन अवधि में जेन टेक्नोलॉजीज और निटको लिमिटेड प्रमुख अधिग्रहणकर्ता थे।

February M&A: भारत में फरवरी में विलय-अधिग्रहण एवं निजी इक्विटी सौदों में रिकॉर्ड उछाल देखा गया। ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 7.2 अरब डॉलर के 226 विलय-अधिग्रहण और निजी इक्विटी सौदे हुए। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया, ''यह फरवरी 2024 की तुलना में मात्रा के लिहाज से 67 प्रतिशत की वृद्धि और मूल्य के लिहाज से 5.4 गुना वृद्धि दर्शाता है।'' फरवरी में 4.8 अरब डॉलर के 85 विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) सौदे हुए। इसमें मूल्य के लिहाज से घरेलू सौदों की 78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

इसमें कहा गया कि भारतीय सार्वजनिक बाजारों में विदेशी निवेश में गिरावट और व्यापार शुल्कों के बढ़ने सहित वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत में सौदा गतिविधियों में लचीलापन देखने को मिला। ऐसा मजबूत घरेलू मांग के चलते हुए।

रिपोर्ट में कहा गया कि समीक्षाधीन अवधि में जेन टेक्नोलॉजीज और निटको लिमिटेड प्रमुख अधिग्रहणकर्ता थे। इन दोनों ने चार कंपनियों का अधिग्रहण किया। फरवरी में महत्वपूर्ण सौदों में ओएनजीसी-एनटीपीसी ग्रीन द्वारा अयाना रिन्यूएबल पावर का 2.3 अरब डॉलर में अधिग्रहण शामिल है।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा