लाइव न्यूज़ :

एफडीआई निवेश भारत को लेकर हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दर्शाता है : एटीसी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी एटीसी इंडिया ने बुधवार कहा कि 2,480 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) भारत को लेकर उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और डिजिटल इंडिया मिशन के लिए भरोसे को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने बुधवार को एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एटीसी एशिया पैसेफिक लिमिटेड के 2,480 करोड़ रुपये के एफडीआई को मंजूरी प्रदान कर दी।

एटीसी के कार्यकारी उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2007 से अब तक देश में डिजिटल दूरसंचार बुनियादी ढांचे के निर्माण और विकास पर कंपनी 24,000 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी है। अब कंपनी के देशभर में करीब 75,000 मोबाइल टावर हैं जो सभी दूरसंचार कंपनियों के लिए सहायक हैं।

एटीसी इंडिया, अमेरिकन टावर की भारतीय अनुषंगी है। अमेरिकन टावर दुनिया की अग्रणी स्वतंत्र मोबाइल टावर परिचालक और कई कंपनियों को किराये पर देने वाले संचार रियल एस्टेट पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी है।

शर्मा ने कहा कि एटीसी इंडिया सरकार द्वारा एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी देने की शुक्रगुजार है। यह निवेश सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन और भारत को लेकर उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब