लाइव न्यूज़ :

एफडीआई, नवोन्मेषण का स्वागत, पर देश की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण : प्रसाद

By भाषा | Updated: December 8, 2020 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और नवोन्मेषण का स्वागत है, लेकिन इसके साथ ही देश की रक्षा और सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नवोन्मेषण को प्रोत्साहन दे रही है और देश की सुरक्षा को लेकर भी काफी सजग है।

प्रसाद ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2020 को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में भी आईटी और संचार क्षेत्रों ने सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है और सबसे ज्यादा एफडीआई भी हासिल किया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम विदेशी निवेश के खिलाफ नहीं हैं। हम विदेशी नवोन्मेषी विचारों के खिलाफ भी नहीं हैं। सभी का स्वागत है। स्वत: मंजूर मार्ग से 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है। विदेशी पूंजी का स्वागत है। विदेशी नवोन्मेषण का भी स्वागत है, लेकिन इसके साथ ही हमारा मानना है कि देश की सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल प्रौद्योगिकियां सुरक्षित होनी चाहिए जिससे निहित स्वार्थी तत्व या अलगाववादी उनका दुरुपयोग नहीं कर पाएं।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने हाल के महीनों में राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों का हवाला देकर टिकटॉक और यूसी ब्राउजर सही कई मोबाइल ऐप पर रोक लगाई है।

प्रसाद ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि एक तेज तर्रार 4जी नेटवर्क के सृजन को भारतीय ‘दिमाग’ के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके, जो 5जी नेटवर्क के ‘अगुवा’ के रूप में काम करे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत को 5जी के लिए तैयार करने को लेकर काफी इच्छुक हैं। हम अच्छा नवप्रवर्तन चाहते हैं, भारतीयों के पास सभी तरह की प्रतिभा है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को सशक्त करने के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बेहतर 4जी प्रक्रिया का निर्माण चाहते हैं। इसके विकास में भारतीय कंपनियां और नवोन्मेषक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने पिछले साढ़े पांच साल में गरीबों के बैंक खातों में सीधे 13 लाख करोड़ रुपये या 175 अरब डॉलर डाले हैं। ऐसा कर हमने 1.78 लाख करोड़ रुपये या 24 अरब डॉलर की बचत की है।’’

उन्होंने कहा कि नयी प्रौद्योगिकियां चाहे वह 5जी हो या कृत्रिम मेधा (एआई) या आईओटी, सभी मिलकर अनुकूल पारिस्थतिकी तंत्र के लिए काम करेंगी। मोबाइल फोन इनके केंद्र में होगा। इससे अधिक अवसर पैदा होंगे और अनुकूल माहौल बनाया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब