लाइव न्यूज़ :

मई में एफडीआई बढ़कर 12.1 अरब डॉलर हुआ: गोयल

By भाषा | Updated: August 24, 2021 00:05 IST

Open in App

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ रहा है और इस साल मई में यह बढ़कर 12.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 2021-22 में 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मिशन मोड में काम कर रही है।गोयल ने निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर अलग-अलग उद्योग संगठनों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "भारत ने 2020-21 में अब तक का सबसे अधिक एफडीआई प्रवाह प्राप्त किया है। यह 10 प्रतिशत बढ़कर 81.72 अरब डॉलर हो गया और मई 2021 में एफडीआई 12.1 अरब डॉलर रहा जो मई 2020 की तुलना में 203 प्रतिशत अधिक है।"उन्होंने कहा कि निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की जा रही है और इस महीने 1-14 अगस्त के दौरान निर्यात 2020-21 की इसी अवधि के मुकाबले 71 प्रतिशत और 2019-20 के मुकाबले 23 प्रतिशत ऊंचा है। मंत्री के अनुसार, भारत का आयात पर औसत रूप से लागू आयात शुल्क (ड्यूटी) 2020 में गिरकर 15 प्रतिशत रह गया है जो कि 2019 में 17.6 प्रतिशत पर था। ऐसे में अब देश में लागू शुल्क 50.8 प्रतिशत (विश्व व्यापार संगठन के तहत स्वीकृत दर) की तुलना में काफी नीचे हैं। रोजगार के बारे में गोयल ने कहा देश में 54,000 स्टार्टअप वर्तमान में 5.5 लाख रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं वहीं अगले पांच साल के दौरान 50,000 नये स्टार्टअप 20 लाख नये रोजगार पैदा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?