लाइव न्यूज़ :

एफसीआई ने गुरुग्राम में रसायन प्रयोगशाला स्थापित की, चार और प्रयोगशालाएं खोलने की योजना

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:22 IST

Open in App

गुरुग्राम, 20 नवंबर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को हरियाणा में सरकारी स्वामित्व वाली एफसीआई द्वारा स्थापित एक रासायनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया, जिसमें लगभग पांच करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। चौबे ने कहा कि देश भर में ऐसी चार और प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

एफसीआई ने खाद्य सुरक्षा संस्थान (एक आंतरिक प्रशिक्षण केंद्र) में खाद्यान्न नमूनों के आंतरिक परीक्षण के लिए अपनी पहली अत्याधुनिक प्रयोगशाला विकसित की है।

कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने चावल के पोषण तत्वों से संवर्धित स्वरूप के बारे में लघु फिल्मों, रेडियो जिंगल और सोशल मीडिया सामग्रियों का भी शुभारंभ किया।

फोर्टीफिकेशन का अर्थ है भोजन में आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा को उसकी गुणवत्ता में सुधार के लिए बढ़ाना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौबे ने कहा कि सरकार ने देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है और अब पोषण सुरक्षा प्रदान करने के प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि एफसीआई ने इस संस्थान में यह आधुनिक रासायनिक प्रयोगशाला स्थापित की है और क्षेत्रीय स्तर पर चार और प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान चुनौतीपूर्ण कार्य को करने में शामिल एफसीआई और अन्य राज्य एजेंसियों की सराहना की।

चावल के ‘फोर्टीफिकेशन’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में घोषणा की थी कि साल 2024 तक हर सरकारी कार्यक्रम के तहत फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराया जाएगा।

चौबे ने कहा कि सरकार इस कार्यक्रम को तीन चरणों में लागू कर रही है और खाद्य कानून और मध्याह्न भोजन सहित सभी केंद्रीय कल्याण योजनाओं के तहत वर्ष 2023 तक प्रधान मंत्री द्वारा निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार फोर्टीफाइड चावल को बाजारों में उपलब्ध कराने की भी योजना बना रही है।

चावल की फोर्टिफिकेशन प्रक्रिया में ‘आयरन’, ‘फोलिक एसिड’ और ‘विटामिन बी-12’ मिलाया जा रहा है।

एफसीआई के सीएमडी आतिश चंद्र ने कहा कि कंपनी के पास अपने विभिन्न गोदामों में प्रयोगशालाएं हैं ताकि नमी जैसे खाद्यान्नों के भौतिक गुणों की जांच की जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘रासायनिक मानकों पर परीक्षण के लिए यह पहली प्रयोगशाला है। इसे 4.8 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि चार और रासायनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?