लाइव न्यूज़ :

फास्ट फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स भी करने जा रही है छंटनी, सीईओ क्रिस केम्प्जिंस्की ने किया एलान, जानें कब होगा इस पर फैसला

By आजाद खान | Updated: January 7, 2023 16:03 IST

मैकडॉनल्ड्स द्वारा छंटनी के एलान पर बोलते हुए कंपनी के सीईओ क्रिस केम्प्जिंस्की ने कहा, "हम संगठन के कुछ हिस्सों में भूमिकाओं और कर्मचारियों के स्तर का मूल्यांकन करेंगे और कठिन चर्चा और निर्णय लेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देकई बड़ी अमेरिकी कंपनियों के बाद फास्ट फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने भी छंटनी का एलान किया है। इस पर बोलते हुए सीईओ ने कहा है कि वे वर्क फोर्स का सही से इस्तेमाल कर रेस्टोरेंट चेन पर फोकस कर रहे है। ऐसे में मीडियो में आई खबरों द्वारा यह कहा जा रहा है कि यह छंटनी इसी साल अप्रैल के महीने में हो सकती है।

वॉशिंगटन डीसी: फास्ट फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने भी अब छंटनी का एलान कर दिया है जिससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस बात की जानकारी कंपनी के सीईओ क्रिस केम्प्जिंस्की (Chris Kempczinski) ने दी है और कहा है कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने अच्छी कमाई की है क्योंकि उस समय कंपनी द्वारा भारी संख्या में आर्डर डिलेवर किए गए है। ऐसे में मैकडॉनल्ड्स द्वारा यह छंटनी की खबर तब सामने आई है जब कई बड़ी अमेरिकी कंपनी ने अपने यहां काम कर रहे कर्मचारियों को निकालने की बात कही है। 

क्या है पूरी खबर 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैकडॉनल्ड्स जल्द ही अपने यहां काम कर रहे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है। ऐसे में इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है इसी साल अप्रैल में छंटनी होने की बात सामने आ रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इन्ट्रव्यू में सीईओ क्रिस ने इस बात का खुलासा किया है और कहा है कि यह छंटनी वैश्विक लागत को कम करने और हमारे विकास में निवेश करने के लिए की जा रही है। 

सीईओ क्रिस केम्प्जिंस्की ने यह साफ किया है कि इस छंटनी के जरिए कंपनी की योजना खर्च में कटौती नहीं है बल्कि इससे सही से वर्क फोर्स को इस्तेमाल करने का उद्देश्य है। यही नहीं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा रेस्टोरेंट चेन के विस्तार पर फोकस कर रही है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि मैकडॉनल्ड्स में छंटनी चार अप्रैल से शुरू कर सकती है जिससे वहां काम करने वाले दो लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। 

छंटनी पर क्या बोले सीईओ क्रिस केम्प्जिंस्की

ऐसे में इस छंटनी पर बोलते हुए सीईओ क्रिस केम्प्जिंस्की ने कहा कि "हम संगठन के कुछ हिस्सों में भूमिकाओं और कर्मचारियों के स्तर का मूल्यांकन करेंगे और कठिन चर्चा और निर्णय लेंगे।" 

उन्होंने आगे कहा, "कुछ पहलों को प्राथमिकता से हटा दिया जाएगा या पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। यह हमारी वैश्विक लागत को कम करने और हमारे विकास में निवेश करने के लिए संसाधनों को मुक्त करते हुए एक संगठन के रूप में तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद करेगा।"

हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी कितनी कर्मचारियों को निकालेगी लेकिन कंपनी के इस फैसले से इसमें काम करने वाले दो लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों पर इसका असर पड़ेगा।  

टॅग्स :बिजनेसMcDowell Holdingsनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?