लाइव न्यूज़ :

टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन: एनएचएआई को 150 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 नवंबर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पंजाब में टोल प्लाजा पर किसानों के प्रदर्शन के कारण अब तक 150 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राज्य में किसान तीन केंद्रीय कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, और वे एक अक्टूबर से टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसान टोल संग्रह अधिकारियों को यात्रियों से टोल शुल्क नहीं लेने दे रहे हैं। किसान दबाव बनाकर वाहनों को बिना टोल दिए जाने दे रहे हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 25 टोल प्लाजा हैं।

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी (चंडीगढ़) आर पी सिंह ने कहा, ‘‘पंजाब के सभी टोल प्लाजा से प्रतिदिन लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि किसान करीब 50 दिनों से टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस तरह करीब 150 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

अधिकारी ने कहा कि एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर किसानों के विरोध के मुद्दे पर पंजाब के मुख्य सचिव के साथ बातचीत की है।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर किसानों के प्रदर्शन के कारण राजस्व हानि के कारण राज्य में आगामी सड़क परियोजनाओं पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।

पंजाब में किसान केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि इनसे न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली को नुकसान पहुंच सकता है और उन्हें बड़े कॉरपोरेट की दया पर निर्भर रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब