लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में किसान खाद की बढ़ती कीमतों से चिंतित

By भाषा | Updated: May 18, 2021 11:45 IST

Open in App

औरंगाबाद, 18 मई कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में किसानों ने खाद की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है और आगामी बुवाई सत्र से पहले सरकार से मदद मांगी है।

इस बारे में संपर्क करने पर राज्य के कृषि मंत्री दादा भूसे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार को खाद के दाम कम करने के लिए पत्र लिखा है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र ने हाल ही में कहा था कि वह देश भर में किसानों को घटी दरों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए फॉस्फैटिक एवं पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों के कच्चे माल की वैश्विक कीमतों में वृद्धि को समायोजित करने के लिए सब्सिडी पर विचार कर रहा है।

पैठण के देवगांव के किसान दीपक जोशी ने कहा कि उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने उनके खेती के बजट को बिगाड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन से बाजार में खरीदार नहीं थे, जिससे उनकी फसल कम कीमत पर बिकी थी।

उन्होंने बताया कि पहले खाद के दो बैग की कीमत लगभग 1,100 रुपये थी, लेकिन अब एक बैग की कीमत ही 1,925 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब