विमानन क्षेत्र के लिये किराया सीमा, अन्य पाबंदियों को समाप्त कर सकती है सरकार: पुरी

By भाषा | Published: February 19, 2021 10:04 PM2021-02-19T22:04:46+5:302021-02-19T22:04:46+5:30

Fare limit for aviation sector, government may eliminate other restrictions: Puri | विमानन क्षेत्र के लिये किराया सीमा, अन्य पाबंदियों को समाप्त कर सकती है सरकार: पुरी

विमानन क्षेत्र के लिये किराया सीमा, अन्य पाबंदियों को समाप्त कर सकती है सरकार: पुरी

मुंबई, 19 फरवरी नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि गर्मियों के मौसम में घरेलू हवाई यातायात में और वृद्धि की उम्मीद के साथ सरकार उड़ानों के संबंध में अन्य पाबंदियों के साथ किरायों पर सीमा की पाबंदी को हटा सकती है।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय की परामर्श समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सवालों के जवाब में पुरी ने यह भी कहा कि घरेलू हवाई यातायात दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और अब यह करीब 3 लाख यात्री प्रतिदिन पहुंच गया है।

पुरी ने संसद सदस्यों को कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों के साथ विमानन क्षेत्र के लाभ के लिये मंत्रालय द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में भी बताया।

बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने किराया की न्यूनतम और अधिकतम सीमा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दौरान घरेलू यातायात और बढ़ेगा, इसके साथ किराया दायरा और अन्य पाबंदियों को समाप्त किया जा सकता है।’’

उड़ान योजना के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि चार दौर की बोलियां हो चुकी हैं और 700 से अधिक मार्गों की मंजूरी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fare limit for aviation sector, government may eliminate other restrictions: Puri

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे