लाइव न्यूज़ :

कोविड से जुड़ी गलत सूचना से निपटने के लिए भारत में नया अभियान शुरू करेगा फेसबुक

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई फेसबुक कोविड-19 से जुड़ी गलत सूचना का पता लगाने के तरीके को लेकर "लोगों को शिक्षित और जागरुक" करने की खातिर आने वाले हफ्तों में एक नया अभियान शुरू करेगा। अभियान के जरिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे उन्हें मिलनी वाली सूचना की किसी विश्वसनीय स्रोत से जांच करें।

फेसबुक ने महामारी के दौरान अपने फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और अपने खुद के प्लेटफॉर्म से दुनिया भर में कोविड-19 से जुड़े 1.2 करोड़ से ज्यादा पोस्ट हटाए हैं जिनमें इस बीमारी को लेकर "नुकसानदेह" सूचना दी गयी थी। इन सूचनाओं में स्वीकृत टीके के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा था।

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ने ऐसे 16.7 करोड़ पोस्ट पर चेतावनी का ठप्पा लगाया है जिन्हें तीसरे पक्ष के तथ्य जांचकर्ताओं ने गलत के रूप में चिह्नित किया था।

भारत को अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक मानने वाली कंपनी ने कहा कि वह लोगों को पक्के स्रोतों के साथ जोड़ने और खासकर कोविड-19 महामारी से जुड़ी गलत सूचना से निपटने के लिए काम कर रही है।

अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक बयान में कहा कि लोगों को ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध सूचना को लेकर सही फैसला लेने के औजार उपलब्ध कराने के मकसद से फेसबुक भारत में आने वाले हफ्तों में एक नया अभियान शुरू करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?