लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द ही मांग पर मोबाइल चार्जिंग स्टेशन शुरू करेगी ईजेड4ईवी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:46 IST

Open in App

बैटरी स्टोरेज और चार्जर बनाने वाली कंपनी ईजेड4ईवी जल्द ही उपभोक्ताओं द्वारा चुने गए स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए ऑन-डिमांड (मांग पर) मोबाइल चार्जिंग समाधान सेवा 'ऐजऊर्जा' (आसान ऊर्जा) प्रदान करेगी। मोबाइल एटीएम (कैश डिस्पेंसर) की तरह, इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए ऐजऊर्जा स्टेशन कहीं भी जा सकता है। ईजेड4ईवी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सतिंदर सिंह ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, "ईजेड4ईवी प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपने अभिनव मोबाइल चार्जिंग समाधान ऐजऊर्जा (आसान ऊर्जा) को अगले तीन महीनों में शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों की चिंताओं को कम करना और देश में ईवी चार्जिंग के बुनियादी ढांचे की कमी को तुरंत ठीक करना है।" ये मोबाइल चार्जिंग स्टेशन एक अभिनव ईवी 'चार्जिंग-ऑन-डिमांड' सुविधा प्रदान करते हैं और इन्हें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) डिवाइस के रूप में प्रबंधित किया जाता है। कंपनी देश के शहरों और राजमार्गों पर कई ऐजऊर्जा स्टेशन तैनात करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारअटल बिहारी वाजपेयी शिवदी-न्हावा शेवा अटल सेतुः 31 दिसंबर 2026 तक इलेक्ट्रिक वाहन पर टोल छूट, 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी, देखिए पूरी सूची

भारतई-रिक्शा के क्रैश टेस्ट के साथ इसका संयमित संचालन भी जरूरी

भारतमहाराष्ट्र की ईवी नीति से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?