लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञ समिति ने ‘दिवाला’ आंकड़ों के लिए राष्ट्रीय डैशबोर्ड का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 14:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर विशेषज्ञ की एक समिति ने ‘दिवाला’ डेटा (आंकड़ों) के लिए एक राष्ट्रीय डैशबोर्ड तैयार करने का सुझाव दिया है। समिति ने कहा है कि दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत दिवाला प्रक्रिया के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तत्काल आधार पर विश्वसनीय आंकड़े जरूरी हैं।

आईबीसी के तहत दबाव वाली संपत्तियों का समयबद्ध तरीके से बाजार से जुड़ा समाधान किया जाता है। यह व्यवस्था पांच साल से लागू है।

इस संहिता के तहत परिणामों पर नज़र रखने वाले कार्यसमूह ने कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के संबंध में 'प्रभाव, दक्षता और क्षमता' पर आधारित एक रूपरेखा तैयार करने का सुझाव दिया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व चेयरमैन जी एन वाजपेयी की अध्यक्षता वाले समूह के अनुसार, दिवाला प्रक्रिया के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तत्काल आधार पर डेटा आवश्यक है।

दिवाला डेटा के लिए राष्ट्रीय डैशबोर्ड बनाने का प्रस्ताव करते हुए कार्यसमूह ने यह भी कहा कि भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने दिवाला समाधान प्रक्रिया पर तिमाही आंकड़े को विस्तार से प्रकाशित करने में सराहनीय प्रयास किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम