लाइव न्यूज़ :

Exit Poll में मोदी सरकार बनने के आसार, शेयर मार्केट में बंपर उछाल, अडानी इंटरप्राइजेज के भाव बढ़े

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2019 09:37 IST

Lok Sabha Election: रविवार को आए Exit poll 2019 के परिणाम आने से पहले निवेशकों ने बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों की लिवाली की जिससे बाजार को गति मिली।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक चुनौतियों के बावजूद बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 537 अंक उछलकर 37,930 से ऊपर पहुंच गया थाविशेषज्ञों के अनुसार बाजार आम चुनावों के बाद एक स्थिर सरकार और सुधार जारी रहने की उम्मीद कर रहा है।लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े 12 चैनलों-एजेंसियों के एग्जिट पोल में 10 के अनुसार बीजेपी-नीत एनडीए को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत मिल सकता है।

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आने के बाद शेयर बाजार भी गर्म हो गया और उसमें भी तेजी देखी गई है। सप्ताह के शुरुवाती कारोबारी के दिन सेंसेक्स 907 अंकों के साथ उछाल पर है। वहीं, निफ्टी भी 250 अंकों के साथ तेजी पर है। संसेक्स खबर लिखे जाने तक 38,838.57  अंकों के साथ कारोबार कर रहा है। इधर, अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में 12 फीसदी की उछाल देखी गई है। बता दें, एग्जिट पोल के नतीजे आने से भी पहले भी शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी।   

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 537 अंक उछलकर 37,930 से ऊपर पहुंच गया था, जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी फिर से 11,400 के स्तर को प्राप्त कर लिया। 

आखिरी कारोबारी के दिन ऐसा रहा शेयर मार्केट

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार आम चुनावों के बाद एक स्थिर सरकार और सुधार जारी रहने की उम्मीद कर रहा है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 537.29 अर्थात 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.77 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 38,001.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि नीचे यह 37,415.36 अंक तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 150.05 अंक अर्थात 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,407.15 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 11,426.15 अंक से 11,259.85 अंक के दायरे में रहा। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 467.78 अंक अर्थात 1.24 प्रतिशत तथा निफ्टी 128.25 अंक अर्थात 1.13 प्रतिशत मजबूत हुए। 

एग्जिट पोल की वजह से दिखी दी मार्केट में तेजी

रविवार को आए एग्जिट पोल के परिणाम आने से पहले निवेशकों ने बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों की लिवाली की जिससे बाजार को गति मिली। सेंट्रम ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शोध प्रमुख (संपत्ति) जगन्नाथम थुनूगुंटला ने कहा था कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर जारी अनिश्चितता के बावजूद बहुप्रतीक्षित एग्जिट पोल से पहले भारतीय बाजार ने शानदार मजबूती दिखाीय है। उन्होंने कहा था कि रविवार को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव से पहले चौतरफा लिवाली देखी गयी। यह बताता है कि बाजार को एग्जिट पोल में स्थिर सरकार बनने के संकेत मिलने की उम्मीद है।

एग्जिट पोल का दावा, अबकी बार NDA सरकार

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े 12 चैनलों-एजेंसियों के एग्जिट पोल में 10 के अनुसार बीजेपी-नीत एनडीए को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत मिल सकता है। वहीं, एबीपी न्यूज़ और एसी नील्सन के अनुसार एनडीए बहुमत के 272 के आंकड़े से थोड़ी दूर रह सकती है और इसे 267 सीटों पर जीत मिल सकती है। इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी-नीत एनडीए को 68 सीटों पर जीत मिल सकती है। एबीपी न्यूज़- एसी नील्सन के अनुसार कांग्रेस नीत यूपीए को 127 सीटें पर जीत मिल सकती हैं। वहीं, अन्य दलों को एबीपी न्यूज़- एसी नील्सन के अनुसार कुल 148 सीटों पर जीत मिल सकती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावएग्जिट पोल्सशेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां