लाइव न्यूज़ :

बाइक बोट पोंजी घोटाले में कंपनी के पूर्व अधिकारी को मिली जमानत

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर उच्चतम न्यायालय ने नोएडा की 'बाइक बोट' पोंजी योजना में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व कंपनी अधिकारी को सोमवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति ए एस ओका की अगुआई वाली पीठ ने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के अतिरिक्त निदेशक संजीव गोयल को जमानत देते हुए कहा कि कंपनी के रोजमर्रा के मामलों में उनकी कोई सक्रिय भूमिका नहीं देखी गई है।

इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद उनकी जमानत याचिका को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ठुकरा दिया था। शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत देने के साथ ही जांच में सहयोग करने को भी कहा है। बचाव पक्ष ने कहा कि गर्ग कंपनी के अतिरिक्त निदेशक के तौर पर सिर्फ 23 दिन ही रहे थे।

आकर्षक रिटर्न का लालच देकर निवेशकों को ठगने वाली इस पोंजी योजना के तहत करीब 3,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ठगी का शिकार हुए करीब तीन लाख निवेशकों में से अधिकतर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं।

नोएडा स्थित कंपनी गर्वित इनोवेटिव ने वर्ष 2018 में बहुस्तरीय मार्केटिंग योजना 'बाइक बोट' शुरू की थी जिसमें एक साल में ही रिटर्न दोगुना होने का लालच दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...