लाइव न्यूज़ :

ईयू की संसद ने ब्रेक्जिट वार्ताकारों को व्यापार करार के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:31 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 17 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) की संसद ने ब्रेक्जिट के वार्ताकारों को व्यापार करार के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। संसद ने कहा है कि यदि यह करार रविवार रात तक नहीं हो पाता है तो उसके सदस्यों के पास इसे इस साल अनुमोदित करने का समय नहीं होगा।

करार को पूरा करने के प्रयासों के लिए यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के वार्ताकारों की टीम इस समय ब्रुसेल्स में है। इस करार को लागू करने के लिए यूरोपीय संसद के अनुमोदन की जरूरत होगी।

ईयू के मुख्य वार्ताकार मिशेल बार्नियर ने बृहस्पतिवार को उन्हें वार्ता की प्रगति पर जानकारी दी। संसद के राजनीतिक समूहों के अध्यक्षों के सम्मेलन ने कहा कि वे इस माह के अंत तक पूर्ण सत्र बुलाने को तैयार हैं, बशर्ते रविवार 20 दिसंबर की मध्यरात्रि तक करार हो जाए।

यदि यह करार 20 दिसंबर के बाद होता है तो इस 2021 में ही अनुमोदित किया जा सकेगा क्योंकि संसद के पास करार पर बहस के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब