लाइव न्यूज़ :

एस्सार प्रोजेक्ट्स ने पापुआ न्यू गिनी में पूरा किया बैली पुल का निर्माण

By भाषा | Updated: November 30, 2020 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर एस्सार प्रोजेक्ट्स पीएनजी ने पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में वाघी नदी पर बैली पुल का निर्माण पूरा कर लिया है। कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी कि इससे आसपास के 6,000 लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।

कंपनी के बयान के मुताबिक आंगलिंप-साउथ वाघी जिला विकास प्राधिकरण ने उसे इस पुल के निर्माण का ठेका दिया था। यह पुल मगमांप और केंदेंग को आपस में जोड़ता है।

एस्सार प्रोजेक्ट्स पीएनजी के क्षेत्रीय निदेशक श्रीनिवास कार्री ने कहा कि इस परियोजना पर काम करना मुश्किल था। इसके लिए पहाड़ी क्षेत्र में काम करना पड़ा और निर्माण दल ने कई बाधाओं को पार किया।

यह पुल 54 मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा है। इसका ढांचा पहले ‘लाए शहर’ में तैयार किया गया और बाद में इसे निर्माण स्थल पर ले जाकर लगा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

क्रिकेट986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन