लाइव न्यूज़ :

ईएसएल 2025 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करेगी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता के तहत वेदांत समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने 2025 तक ने अपने सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का लक्ष्य तय किया है।

ईएसएल ने इस दिशा में ‘राइड ग्रीन’ पहल के तहत बोकारो में अपने कर्मचारियों के आवागमन के लिए सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना शुरू कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ईएसएल की इस पहल से कार्बन उत्सर्जन में सालाना 430 टन की कमी आएगी, क्योंकि पेट्रोल या डीजल से चलने वाले वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के लिए अनुकूल होते हैं।

ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एन एल वट्टे ने बयान में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हम पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, जो भारत का भविष्य हैं। अपनी इस पहल के साथ हम दूसरी कंपनियों को भी प्रेरित करना चाहते हैं कि भारत को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए टिकाऊ ऊर्जा का रास्ता अपनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब