लाइव न्यूज़ :

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 12:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से 998 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष आवेदन किया है।

मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी करने का प्रस्ताव है, जबकि मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 197.78 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश की जा रही है।

बिक्री पेशकश के तहत प्रवर्तक 150 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे, पीएनबी मेटलाइफ 21.33 करोड़ रुपये के शेयर और बजाज आलियांज लाइफ 17.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। इसके अलावा पीआई वेंचर्स द्वारा 8.73 करोड़ रुपये और जॉन चकोला द्वारा 26 लाख रुपये के शेयर बेचने का प्रस्ताव है।

बैंक आईपीओ से पहले 300 करोड़ रुपये तक के शेयर जारी करने पर विचार कर सकता है। यदि ये शेयर जारी किए जाते हैं, तो इनसे मिली राशि को आईपीओ से घटा दिया जाएगा।

नए निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब