लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड में सितंबर तिमाही में आया करीब 40,000 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर इक्विटी म्यूचुअल फंड में सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान शुद्ध रूप से करीब 40,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है। नई कोष पेशकशों (एनएफओ) में मजबूत प्रवाह तथा सिस्टैमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) में स्थिरता के बीच इक्विटी कोषों को तिमाही के दौरान अच्छा निवेश मिला है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, इस प्रवाह के साथ इक्विटी म्यूचुअल फंड के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां सितंबर के अंत तक बढ़कर 12.8 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून के अंत तक यह 11.1 लाख करोड़ रुपये थीं।

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही में इक्विटी कोषों में 39,927 करोड़ रुपये का निवेश आया। जून तिमाही में यह आंकड़ा 19,508 करोड़ रुपये रहा था।

मार्च से इक्विटी म्यूचुअल फंड में प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 तक लगातार आठ माह इन कोषों से निकासी हुई थी।

हेम सिक्योरिटीज के प्रमुख-पीएमएस मोहित निगम ने कहा, ‘‘इक्विटी कोषों में सतत प्रवाह से भारतीय शेयर बाजारों के प्रति निवेशकों की सकारात्मक धारणा का पता चलता है। अर्थव्यवस्था में सुधार, कंपनियों के महामारी की बाधाओं से उबरने तथा सरकार के समर्थन वाले रुख से अर्थव्यवस्था तेजी से पुनरुद्धार की राह पर है।’’

म्यूचुअल फंड विशेषज्ञों का कहना है कि इक्विटी में आए शुद्ध प्रवाह में प्रमुख योगदान एनएफओ का है। संपत्ति प्रबंधन कंपनियां (एएमसी) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के योजना वर्गीकरण नियमों के तहत अपनी पेशकशों को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?