लाइव न्यूज़ :

EPFO 2023: दिसंबर 2022 में 14.93 लाख नए सदस्य जुड़े, यहां देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 20:20 IST

EPFO 2023: श्रम मंत्रालय ने यह जानकारी दी। ईपीएफओ के शुरुआती पेरोल आंकड़े सोमवार को जारी किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देईपीएफओ के शुरुआती पेरोल आंकड़े सोमवार को जारी किए गए।दिसंबर, 2022 में इससे पिछले साल के समान महीने की तुलना में सदस्यों की संख्या 32,635 अधिक बढ़ी है।श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के पेरोल आंकड़े भी जारी किए हैं।

EPFO 2023: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दिसंबर, 2022 में शुद्ध रूप से 14.93 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह दो प्रतिशत अधिक है। श्रम मंत्रालय ने यह जानकारी दी। ईपीएफओ के शुरुआती पेरोल आंकड़े सोमवार को जारी किए गए।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर, 2022 में सदस्यों की संख्या में 14.93 लाख का इजाफा हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि यदि पिछले साल के समान महीने से तुलना की जाए, तो दिसंबर, 2022 में इससे पिछले साल के समान महीने की तुलना में सदस्यों की संख्या 32,635 अधिक बढ़ी है।

श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के पेरोल आंकड़े भी जारी किए हैं। इनसे पता चलता है कि दिसंबर, 2022 में ईएसआईसी के साथ 18.03 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। सालाना आधार पर तुलना करने पर पता चलता है कि दिसंबर, 2022 में दिसंबर, 2021 की तुलना में ईएसआई योजना में अंशदान देने वाले कर्मचारियों की संख्या 14.52 लाख अधिक रही है।

ईपीएफओ द्वारा दिसंबर, 2022 में जोड़े गए 14.93 लाख नए सदस्यों में से 8.02 लाख पहली बार इस सामाजिक सुरक्षा के तहत आए हैं। नए जुड़े सदस्यों में सबसे अधिक 2.39 लाख 18 से 21 साल के आयु वर्ग के हैं। 22 से 25 साल के आयु वर्ग में 2.08 लाख नए सदस्य जोड़े गए। कुल नए सदस्यों में से 55.64 प्रतिशत 18 से 25 साल आयु वर्ग के हैं। 

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनBhupendra YadavEPFO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका