लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सितंबर में नौ अरब डॉलर के पार: ईईपीसी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:40 IST

Open in App

कोलकाता, 25 अक्टूबर इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सितंबर, 2021 में नौ अरब डॉलर को पार कर गया जबकि चीन, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे शीर्ष 25 निर्यात गंतव्यों में से 22 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गयी।

सितंबर महीने में कुल वस्तुओं के निर्यात में इंजीनियरिंग सामान की हिस्सेदारी 26.65 प्रतिशत रही।

इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) के चेयरमैन महेश देसाई ने कहा कि देश का इंजीनियरिंग निर्यात संचयी रूप से अप्रैल-सितंबर, 2021 में बढ़कर 52.3 अरब डॉलर हो गया जो पिछले साल इसी अवधि में 32.4 अरब डॉलर था।

देसाई ने कहा, ‘‘सालाना आधार पर इसके 2021-22 में 105 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने में 49 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।’’

जिन देशों में निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है, उनमें जर्मनी, तुर्की, इटली, ब्रिटेन, मेक्सिको, वियतनाम और सिंगापुर शामिल हैं।

देसाई ने छह देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) में तेजी लाने के लिये उठाये गये कदमों की सराहना की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पूर्व में किये गये ऐसे समझौतों से सबक लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व में किये गये मुक्त व्यापार समझौतों से दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों से लौह और अलौह क्षेत्रों में कुछ उत्पादों के आयात में वृद्धि हुई है। अत: नये एफटीए पर हस्ताक्षर करते समय सतर्क रुख अपनाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग