लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने एफआरएल की प्रवर्तक इकाई से मांगे कागजात

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर किशोर बियानी की फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) की एक प्रवर्तक इकाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमेजन के साथ 2019 में हुए विवादित सौदे से संबंधित कागजात मुहैया कराने को कहा है।

हालांकि, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा कि ईडी से उसे ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। एफआरएल ने कहा है कि उसके खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसकी जानकारी शेयर बाजारों को दी जाए।

हालांकि उसने कहा कि उसकी एक प्रवर्तक इकाई को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से ऐसा निर्देश मिला है। लेकिन उसने निदेशालय की पूर्व अनुमति के बगैर इस बारे में कोई जानकारी साझा करने में असमर्थता जताई।

बीएसई ने इस बारे में आई मीडिया रिपोर्ट पर एफआरएल से स्पष्टीकरण मांगा था। ऐसी रिपोर्ट आई थीं कि जांच एजेंसी ने फ्यूचर ग्रुप से 2019 के विवादित सौदे से संबंधित दस्तावेज देने को कहा है। उस सौदे में एफआरएल की शेयरधारक कंपनी फ्यूचर कूपंस प्राइवेट लिमिटेड की 49 फीसदी हिस्सेदारी अमेजन को बेचने की बात कही गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?