लाइव न्यूज़ :

सितंबर में रोजगार में 85 लाख की वृद्धि: सीएमआईई

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:35 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर में रोजगार में 85 लाख की वृद्धि हुई, जिससे महीने के दौरान बेरोजगारी दर घटकर 6.9 प्रतिशत हो गई। इनमें वेतनभोगी नौकरियों में वृद्धि की प्रधानता रही।

सीएमआईई के एमडी और सीईओ महेश व्यास ने अपने विश्लेषण में कहा, ‘‘महीने के दौरान नौकरियों में 85 लाख की वृद्धि हुई। बेरोजगारी दर अगस्त के 8.3 प्रतिशत से घटकर सितंबर में 6.9 प्रतिशत रह गई, जो 20 महीनों में या मार्च 2020 में कोविड-19 के प्रकोप के बाद से सबसे अधिक है।’’

श्रम भागीदारी दर 40.5 प्रतिशत से बढ़कर 40.7 प्रतिशत हो गई और रोजगार दर 37.2 प्रतिशत से बढ़कर 37.9 प्रतिशत हो गई।

विश्लेषण में कहा गया है कि सितंबर में रोजगार में वृद्धि की सबसे अच्छी बात वेतनभोगी नौकरियों में वृद्धि रही। इनमें 69 लाख की वृद्धि हुई है।

वेतनभोगी नौकरियों में रोजगार सितंबर में बढ़कर 8.41 करोड़ हो गया, जो अगस्त में 7.71 करोड़ था।

सभी प्रमुख व्यवसाय समूहों में, वेतनभोगी नौकरियों में सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई। सितंबर में यह बड़ी छलांग वेतनभोगी नौकरियों को 2019-20 के उनके औसत के सबसे करीब लाती है, जो कि 8.67 करोड़ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब