लाइव न्यूज़ :

Employees Provident Fund Organization EPFO: दिसंबर 2023 में 15.62 लाख सदस्य जोड़े, दिसंबर 2022 की तुलना में 4.62 प्रतिशत की वृद्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2024 18:05 IST

Employees Provident Fund Organization EPFO: ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने दिसंबर में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े। यह दिसंबर 2022 की तुलना में 4.62 प्रतिशत की वृद्धि है।

Open in App
ठळक मुद्देसमीक्षाधीन महीने के दौरान करीब 8.41 लाख नए सदस्य नामांकित हुए। कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग ही हिस्सेदारी 57.18 प्रतिशत है।देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं।

Employees Provident Fund Organization EPFO: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मंगलवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उनसे दिसंबर 2023 में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय के अनुसार, पिछले महीने की तुलना में दिसंबर 2023 के दौरान सदस्यों की संख्या मं 11.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने दिसंबर में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े। यह दिसंबर 2022 की तुलना में 4.62 प्रतिशत की वृद्धि है।

आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन महीने के दौरान करीब 8.41 लाख नए सदस्य नामांकित हुए। इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग ही हिस्सेदारी 57.18 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं।

समीक्षाधीन महीने में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 12.02 लाख सदस्य वापस आ गए। बयान के मुताबिक जोड़े गए 8.41 लाख नए सदस्यों में करीब 2.09 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। यह नवंबर 2023 की तुलना में 3.54 प्रतिशत की वृद्धि है। महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और हरियाणा से सबसे अधिक सदस्य शामिल हुए।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स