लाइव न्यूज़ :

आज रात से नहीं उड़ेगी जेट एयरलाइन की फ्लाइट, बैंकों ने इमरजेंसी फंड देने से किया इंकार

By स्वाति सिंह | Updated: April 17, 2019 19:32 IST

जेट एयरवेज ने ऋणदाताओं से 400 करोड़ रुपये का इमरजेंसी फंड देने की मांग की थी, जिससे ऋणदाताओं ने इनकार कर दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे 25 साल पुरानी इस एयरलाइन कंपनी पर 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।जेट एयरलाइन अभी सिर्फ पांच विमानों का परिचालन कर रही है।

नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बुधवार रात से सभी परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है। सूत्रों द्वारा बताए जाने के बाद समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह खबर दी है।

कंपनी का यह फैसला ऋणदाताओं द्वारा जेट के अतिरिक्त धन के अनुरोध को अस्वीकार करने के बाद आया है। दरअसल, जेट एयरवेज ने ऋणदाताओं से 400 करोड़ रुपये का इमरजेंसी फंड देने की मांग की थी, जिससे ऋणदाताओं ने इनकार कर दिया है। 

एयरलाइन अभी सिर्फ पांच विमानों का परिचालन कर रही है। विमानन कंपनी ने कहा है कि गंभीर नकदी संकट की वजह से उसका परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह अपने निदेशक मंडल के साथ विचार विमर्श कर रही है। 

उधर, जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन ने भारतीय स्टेट बैंक से 1,500 करोड़ रुपये जारी करने की सोमवार को अपील की। संगठन ने कंपनी में काम कर रहे 20 हजार लोगों की नौकरियां बचाने की भी अपील प्रधानमंत्री से की।

कर्ज की पुनर्संरचना की पिछले महीने तैयार योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक को जेट एयरवेज में 1,500 करोड़ रुपये लगाने हैं।  बता दें कि कंपनी के पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ कर्मियों को दिसंबर 2018 के बाद से वेतन नहीं मिला है। कंपनी मार्च महीने में कुछ अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को भी वेतन देने में असफल रही है। 

गौरतलब है कि 25 साल पुरानी इस एयरलाइन कंपनी पर 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। वहीं, अगर जेट एयरवेज कंपनी बंद होती है लगभग 20 हजार लोगों की नौकरी जाने का खतरा है।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम