लाइव न्यूज़ :

Twitter Deal: एलन मस्क ने दी 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील से पीछे हटने की चेतावनी, जानिए क्या कहा

By रुस्तम राणा | Updated: June 6, 2022 20:19 IST

एलन मस्क ने ट्विटर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया नेटवर्क स्पैम और नकली खातों पर डेटा प्रदान करने में विफल रहती है, तो वह ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए अपने 44 बिलियन डॉलर से पीछे हट सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर से नेटवर्क स्पैम और नकली खातों का डेटा मांग रहे हैं एलन मस्क इससे पहले ट्विटर के अधिग्रहण पर अस्थाई रूप से लगा चुके हैं रोकमाइको ब्लॉगिंग साइट को 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने का हुआ है सौदा

Twitter Deal: टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने एकबार फिर से 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील को रद्द करने की चेतावनी दी है। रायटर्स के मुताबिक एलन मस्क ने ट्विटर इंक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया नेटवर्क स्पैम और नकली खातों पर डेटा प्रदान करने में विफल रहती है, तो वह ट्विटर इंक का अधिग्रहण करने के लिए अपने 44 बिलियन डॉलर के सौदे से पीछे हट सकते हैं।

मस्क की ओर से कहा गया है कि ट्विटर अपनी जिम्मेदारी को अनदेखा कर रहा है। ऐसे में उनके पास डील को समाप्त करने के सभी अधिकार सुरक्षित हैं। बता दें कि इससे पहले एलन मस्क ने अस्थाई रूप से ट्विटर डील को रोक देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की उनकी प्रस्तावित योजना स्पैम एवं फर्जी खातों से जुड़े ब्योरे आने तक 'अस्थायी तौर पर स्थगित' की जा रही है। 

एलन मस्क सोशल मीडिया कंपनी से फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की पूरी डिटेल्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जो उनके अनुसार, उन्हें अब तक नहीं मिली है, लिहाजा उन्होंने फिर से इसी को लेकर ट्विटर को यह चेतावनी दी है। एलन मस्क शुरू से ही ट्विटर को लेकर पारदर्शिता की वकालत करते हैं। वे माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से फर्जी खातों से हटाने की बात करते आए हैं। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल