लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2023 09:38 IST

टेस्ला के मालिक और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने फिर से दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि फ्रांस के लक्ज़री टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट के पीछे करके हासिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने फिर से दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया हैमस्क ने यह उपलब्धि फ्रांस के लक्ज़री टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट के पीछे करके हासिल की हैमस्क और बर्नार्ड के बीच नंबर वन को लेकर लगातार करीबी टक्कर चल रही थी

दिल्ली:टेस्ला और ट्वीटर जैसी कई कंपनियों के मालिक और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने फिर से दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है। टेस्ला के सीईओ मस्क ने पेरिस ट्रेडिंग में लक्ज़री टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट के एलवीएमएच के शेयरों में 2.6 फीसदी की गिरावट के बाद बुधवार को सबसे अमीर होने का मुकाम एक बार फिर से हासिल कर लिया है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में इस साल दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान के लिए मस्क और 74 साल के फ्रांसीसी उद्योगपति बर्नार्ड एक-दूसरे को लगातार नंबर वन की पोजिशन के लिए करीबी टक्कर दे रहे थे। इससे पहले अरनॉल्ट ने पहली बार बीते दिसंबर में मस्क को पीछे छोड़ दिया क्योंकि मस्क को ट्वीटर विवाद समेत कई कई विवादों में संघर्ष करना पड़ा था। बर्नार्ड न केवल एलवीएमएच कंपनी बल्कि लुइ वितां, फेंडी और हेनेसी सहित ब्रांडों का मालिक हैं।

जानकारों के मुताबिक नंबर वन की पोजिशन से फिसलने वाले बर्नार्ड को चीन के बाजार में धीमी आर्थिक वृद्धि के कारण धक्का लगा है और इस कारण उनके विश्व प्रसिद्ध लोकप्रिय लक्जरी ब्रांड के बाजार बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एलवीएमएच के शेयरों में अप्रैल के बाद से लगभग 10 फीसदी की गिरावट आई है, जिसके कारण एक दिन में अरनॉल्ट की कुल संपत्ति से 11 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच मस्क ने इस साल 55.3 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है, जिसका मुख्य कारण टेस्ला है। सूचकांक के अनुसार मस्क की पूंजी इस वक्त लगभग 192.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है, जबकि अरनॉल्ट की कुल पूंजी लगभग 186.6 बिलियन डॉलर है।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा