लाइव न्यूज़ :

वित्तीय जागरूकता के प्रसार में मदद कर सकते हैं शैक्षणिक संस्थान, उद्योग निकाय : मंत्री

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग निकायों तथा अन्य अंशधारकों का आह्वान किया है कि वे जागरूकता अभियानों के जरिये देश में वित्तीय साक्षरता के प्रसार की जिम्मेदारी उठाएं।

सिंह ने मंगलवार को निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) के पांच साल पूरे होने के मौके पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही। आईईपीएफए का गठन कंपनी कानून के तहत सितंबर, 2016 में किया गया था।

कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय आईईपीएफए को और मजबूत करने के लिए कदम उठा रहा है। यह प्राधिकरण उसके तहत ही आता है।

सिंह ने कहा कि अंशधारकों को जागरूक करने के लिए आईईपीएफए ने समग्र रुख अपनाया है। ग्राम पंचायतों को भी निवेशक जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग संगठनों तथा अन्य अंशधारकों मसलन शोध संस्थानों का आह्वान करता हूं कि वे आगे आएं और उचित जागरूकता अभियानों के जरिये वित्तीय साक्षारता के प्रसार की जिम्मेदारी उठाएं।

उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों को शुरुआत से ही वित्तीय शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।

कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा ने आईईपीएफए से विशेषकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में वित्तीय साक्षारता का विस्तार करने के लिए कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग आमजन में जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व पोंजी योजनाएं लाते हैं, जिनका शिकार आम लोग बनते हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय आईईपीएफए को मजबूत कर रहा है और इसके लिए अधिक पद मंजूर किए गए हैं जिससे ऐसे निवेशकों की मदद की जा सके जिनके दावे लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब