लाइव न्यूज़ :

ईडी ने अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों को भेजा समन

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के उल्लंघन की जांच के सिलसिले में अमेजन इंडिया और फ्यूचर ग्रुप के वरिष्ठ कार्यकारियों को तलब किया है जिनमें अमेजन इंडिया के कंट्री प्रमुख अमित अग्रवाल भी शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि दोनों समूहों के बीच विवादित सौदे से संबंधित फेमा जांच के सिलसिले में इन अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि इन इन कंपनी अधिकारियों को आगामी सप्ताह दस्तावेजों के साथ पेश होने को कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, अमेजन इंडिया के प्रमुख अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही फ्यूचर ग्रुप के अधिकारियों को भी प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है।

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ बहु-ब्रांड खुदरा कारोबार को लेकर वाणिज्य मंत्रालय ने ईडी को 'जरूरी कदम' उठाने को कहा था। इसके अलावा दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी अमेजन के बारे में सख्त टिप्पणी की थी। उसके बाद ईडी ने फेमा की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की थी।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि अमेरिकी कंपनी अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप की गैर-सूचीबद्ध इकाई के साथ कुछ समझौतों के जरिये फ्यूचर रिटेल का नियंत्रण हासिल करने का प्रयास किया जिसे फेमा और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

इस मामले की जांच कर रही एजेंसी ईडी के सूत्रों ने बताया कि इन दोनों कंपनियों के अधिकारियों को जांच को आगे ले जाने के लिए बुलाया गया है।

अमेजन के एक प्रवक्ता ने समन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी इसकी समीक्षा कर रही है और तय समय के भीतर जरूरी कदम उठाएगी। वहीं फ्यूचर ग्रुप ने इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दोनों ही कंपनियां फ्यूचर रिटेल की संभावित बिक्री को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझी हुई हैं। अमेजन का कहना है कि फ्यूचर रिटेल को रिलायंस रिटेल के हाथों बिक्री का करार उसके साथ 2019 में हुए निवेश समझौते का उल्लंघन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग