लाइव न्यूज़ :

ईडी ने पुणे के सहकारी बैंक से सतारा चीनी मिल को दिए गए ऋण की जानकारी मांगी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:35 IST

Open in App

पुणे, 12 जुलाई पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन रमेश थोराट ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक से जरन्देश्वर चीनी मिल को दिए गए ऋण की जानकारी मांगी है। इस चीनी मिल की संप़त्तियों को केंद्रीय एजेंसी ने कुर्क कर दिया है।

इससे पहले इसी महीने ईडी ने सतारा जिले की चीनी मिल की 65 करोड़ रुपये की संपत्तियों को महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले में धन शोधन रोधक कानून के तहत कुर्क किया था।

पूर्व विधायक थोराट ने कहा, ‘‘दो दिन प़हले ही पीडीसीसी बैंक को ईडी से नोटिस मिला है जिसमें जरन्देश्वर चीनी मिल को दिए गए ऋण की जानकारी मांगी गई है। मैं कहना चाहूंगा कि पिछले 10 साल से इस चीनी मिल के साथ हमारा कारोबार चल रहा है और अभी तक उसे दिए गए सभी ऋण नाबार्ड और एमएससीबी द्वारा तय नियम और नियमनों के तहत दिए गए हैं।’’

थोराट ने कहा कि सहकारी बैंक किसी तरह की गड़बड़ी में शामिल नहीं है और ऋण देने में उसने हमेशा नियमों का अनुप़ालन किया है। ‘‘ऋण की किस्त के भुगतान में चूक का कोई मामला नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें