लाइव न्यूज़ :

ईडी ने हैदराबाद के आभूषण, सर्राफा विक्रेताओं के खिलाफ नोटबंदी मामले में आरोपपत्र दायर किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटबंदी के समय 111 करोड़ रुपये के कोष की हेराफेरी के एक मामले में हैदराबाद के कुछ आभूषण और सर्राफा विक्रेताओं के खिलाफ अपना अंतिम आरोपपत्र दायर किया है।

मामला 2016 में देश में 500 और 2,000 रुपए के नोटों की बंदी के बाद कथित धनशोधन से जुड़ा है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने इस धोखाधड़ी में शामिल कैलाश गुप्ता, नितिन गुप्ता, निखिल गुप्ता और उनकी कंपनियां, उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट, सोना सर्राफा विक्रेता और साथ ही काले धन में योगदानकर्ताओं के खिलाफ धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत आपराधिक आरोप तय किए गए हैं।

ईडी ने कहा, "कुल 41 इकाइयों/लोगों के खिलाफ धनशोधन के अपराध का आरोप तय किया गया है क्योंकि उन्होंने आठ नवंबर, 2016 को हुई नोटबंदी के बाद जानबूझकर बैंकों में (111 करोड़ रुपए की) धनराशि को परत दर परत रखा।"

आरोपपत्र सोमवार को दायर किया गया और इससे पहले भी हैदराबाद की विशेष पीएमएमएल अदालत में इस तरह की दो शिकायतें दायर की जा चुकी हैं।

ईडी ने कहा कि यह इस मामले से जुड़ा आखिरी आरोपपत्र है।

ईडी की यह जांच मुसद्दीलाल जेम्स एंड ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड, वैष्णवी बुलियन प्राइवेट लिमिटेड, मुसद्दीलाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ है। हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की गयी।

बयान के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नोटबंदी का इस्तेमाल अपने अघोषित काले धन को सफेद धन में बदला और बड़ा मुनाफा कमाया। इन लोगों ने फर्जी बिक्री के 5,911 बिक्री बिल बनाये और इस काम को शाम आठ से रात 12 बजे की अल्पावधि के दौरान अंजाम देते हुये 111 करोड़ रुपये बैंकों में अपने खातों में जमा कराया।

मामले में एजेंसी ने जांच के दौरान आभूषण और 86 करोड़ रुपये सहित 130.57 करोड़ रुपये की संपत्ति को इस साल फरवरी में कुर्क कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग