लाइव न्यूज़ :

रैनबैक्सी के पूर्व प्रोमोटर शिविंदर सिंह गिरफ्तार, पैसे की हेराफेरी का लगा है आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 18:20 IST

इससे पहले इसी साल अगस्त में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन रोधी कानून से जुड़े एक मामले में अगस्त में रैनबैक्सी समूह के पूर्व प्रवर्तकों मालविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह के परिसरों पर छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिविंदर सिंह को गिरफ्तार कियारेलीगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड की शिकायत के आधार पर किया गया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गुरुवार को रैनबैक्सी लेबोरेट्रिज के प्रोमोटर और फोर्टिस हेल्थकेयर के सहसंस्थापक शिविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आम जनता के पैसे का अपनी कंपनियों में कथित निवेश करने के लिये कवि अरोड़ा, सुनील गोधवानी और अनिल सक्सेना को गिरफ्तार किया है।

इन सभी को रेलीगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कंपनी ने इन सभी पर धांधली का आरोप लगाया है। रेलीगेयर ने करीब 740 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है। रेलीगेयर ने एक शिकायत में आरोप लगाया है कि सिंह के कंपनी का निदेशक रहते हुए कर्ज लिया गया लेकिन कर्ज ली गई धनराशि का अन्य कंपनियों में निवेश कर दिया गया।

 इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन रोधी कानून से जुड़े एक मामले में अगस्त में रैनबैक्सी समूह के पूर्व प्रवर्तकों मालविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह के परिसरों पर छापेमारी की थी। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज होने के बाद यह छापे मारे गए थे।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित