लाइव न्यूज़ :

आर्थिक मामलों के सचिव ने कहा, भारत आर्थिक सुधार की राह पर

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों के दौरान किए गए विभिन्न सरकारी सुधारों के बल पर भारत आर्थिक पुनरूद्धार की राह पर है।

उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद सरकार ने सुधार प्रक्रिया जारी रखी और कोविड-19 के दौरान कई रणनीतिक सुधारों की घोषणा की गई।

सेठ ने कहा, ‘‘पिछले 18 महीनों में सिर्फ महामारी के प्रकोप का प्रबंधन नहीं करना था, जो स्वास्थ्य संकट से शुरू होकर वास्तविक अर्थव्यवस्था तक फैल रहा था और इसका असर बाद में वित्तीय क्षेत्र पर भी पड़ा। इन सभी का प्रबंधन करने के साथ ही सुधारों को आगे बढ़ाने पर खास जोर दिया गया, ताकि अर्थव्यवस्था तेज वृद्धि दर के साथ वापसी कर सके।’’

उद्योग मंडल फिक्की के ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘देश पुनरुद्धार की राह पर है।’’

सेठ ने चुनौतियों के बारे में कहा कि पिछले 18 महीनों में महामारी के कारण ऋण की मांग कम हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 18 महीनों में निजी निवेश की मांग में कमी के कारण ऋण उठाव मध्यम रहा है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां और काम करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब