लाइव न्यूज़ :

ईबाइकगो को इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘रग्ड’ के लिए एक लाख से अधिक बुकिंग मिलीं

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:40 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप ईबाइकगो को अपने इलेक्ट्रिक मोटो स्कूटर ‘रग्ड’ के लिए 1,000 करोड़ रुपये की एक लाख से अधिक बुकिंग मिली हैं।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह और पूंजी जुटाने के लिए कई विदेशी इक्विटी कोषों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी ने कहा कि त्योहारी सीजन की मांग से उसे 500 करोड़ रुपये की और बुकिंग मिलने की उम्मीद है।

ईबाइकगो ने अपना पहला इलेक्ट्रिक मोटो स्कूटर अगस्त में उतारा था। रग्ड को उतारने के बाद कंपनी ने देशभर में 22 डीलरशिप के साथ भागीदारी की है।

कंपनी ने कहा, ‘‘उसे आज की तारीख तक 1,000 करोड़ रुपये की 1,06,650 बुकिंग मिली हैं।’’ इसके अलावा कंपनी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में मास्टर फ्रेंचाइजी को अंतिम रूप दे दिया है।’’

कंपनी ने कहा कि इन बुकिंग में से 67 प्रतिशत दूसरी श्रेणी के शहरों और ग्रामीण इलाकों से आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें