लाइव न्यूज़ :

अनुपालन के बोझ को कम कर कारोबार सुगमता को बेहतर किया जा सकता है :गोयल

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि कई कानूनों के सरलीकरण, उनको समाप्त करने और उनके गैर-अपराधीकरण के जरिये अनुपालन बोझ को कम करने के सभी प्रयासों और उपायों का व्यापार सुगमता में एक परिवर्तनकारी और प्रभावकारी असर हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अनुपालन बोझ में कमी हर कारोबार, व्यक्ति और नागरिक में विश्वास से जुड़ी है।

मंत्री ने अनुपालन के बोझ को कम करने के विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में कहा, "अनुपालनों में कमी जिसमें अनुपालन का सरलीकरण, कई अनुपालनों का उन्मूलन, कई कानूनों का गैर-अपराधीकरण शामिल है ... सामूहिक रूप से जब आप इसे देखें तो इसका परिवर्तनकारी असर हो सकता है और व्यवसाय करने में आसानी पर इसका कई गुणा प्रभाव पड़ता है।"

उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्ष में कई ऐसे उपाय किए गए हैं जिनसे प्रतिस्पर्धा, नवाचार और व्यापार सुगमता में सुधार हुआ है।

आंतरिक व्यापार और उद्योग संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में सचिव अनुराग जैन ने कहा अनुपालन बोझ से जुड़े तमाम सुधारों को चार अलग अलग समूहों में बांटा गया -- सरलीकरण, तर्कसंगत बनाना, डिजिटलीकरण और अपराधीकरणसे मुक्त करना।

उन्होंने कहा कि जून 2021 तक इन चार अलग अलग समूहों में 23,000 के करीब चीजों को प्रक्रियागत किया गया। इस प्रकार कुल मिलाकर 70 हजार सूचीबद्ध (तीसरे पक्ष द्वारा) किये गये कार्यों में से 23 हजार सुधारों को आगे बढ़ाया गया।

अनुपालन बोझ को कम करने के लिये प्रत्येक मंत्रालय, विभाग और राज्यों से उनके तहत आने वाले अनुपालन की व्यापक समीक्षा करने को कहा गया ताकि उनकी प्रासंगिकता और औचित्य को समझा जा सके और इनमें बोझ वाले अनुपालन को दूर किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग