लाइव न्यूज़ :

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

By भाषा | Updated: January 6, 2021 10:10 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला और 48,616.66 के रिकार्ड स्तर पर खुलने के बाद इसमें गिरावट हुई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179 अंकों की वृद्धि के बाद फिलहाल 38.03 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 48,399.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 8.10 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 14,191.40 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत का उछाल आईटीसी में आया। इसके अलावा बढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

दूसरी ओर ओएनजीसी, टाइटन, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 260.98 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 48,437.78 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 66.60 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 14,199.50 पर पहुंच गया।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, टोक्यो, सियोल और हांगकांग में गिरावट का रुख था।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत बढ़कर 53.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब