लाइव न्यूज़ :

स्पूतनिक वी वैक्सीन की अनधिकृत पेशकश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की डॉ रेड्डीज ने

By भाषा | Updated: May 28, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली 28 मई डॉ रेड्डीज लेबोटरीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन की देश में आपूर्ति को लेकर किसी भी कंपनी के साथ साझेदारी नहीं की है और उसने इस वैक्सीन की आपूर्ति के नाम पर धाखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

डॉ रेड्डी और रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘भारत में केवल डॉ रेड्डीज लेबोटरीज के पास ही स्पूतनिक वी के ब्रांड का अधिकार इस वैक्सीन पहली 25 करोड़ डोज की आपूर्ति का एकमात्र वितरण अधिकार प्राप्त है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि डॉ रेड्डज ने स्पूतनिक वी वैक्सीन के वितरण के लिए किसी भी अन्य संस्था या कंपनी के साथ साझेदारी नहीं की है। न ही कंपनी ने अपनी ओर से भारत में टीके की आपूर्ति के लिए किसी तीसरे पक्ष या मध्यस्थ को अधिकृत किया है।’’

उसने कहा, ‘‘डॉ रेड्डी ने भारत में स्पूतनिक वी वैक्सीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के साथ किसी समझौते के लिए कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं हैं।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में स्पूतनिक वी वैक्सीन के भारत वितरण को लेकर कई कंपनियों के साथ समझौतों की कई निराधार रिपोर्टें आ रही थी। उसके बाद कंपनी ने यह बयान जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब