लाइव न्यूज़ :

डॉ रेड्डीज का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत घटकर 557 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई हैदराबाद की दवा कंपनी डा. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने शुक्रवार को बताया कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर लाभ 29 प्रतिशत घटकर 557 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च अवधि में 781 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध बिक्री बढ़कर 4,608 करोड़ रुपये की हो गई, जबकि वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में यह बिक्री 4,336.1 करोड़ रुपये की हुई थी।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में, कंपनी ने वित्तवर्ष 2019-20 के 2,026 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,952 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया।

वित्तवर्ष 2019-20 के 16,357 करोड़ रुपये की कुल बिक्री की तुलना में पिछले वित्तवर्ष के दौरान शुद्ध बिक्री बढ़कर 18,420 करोड़ रुपये की हो गई।

डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के सह-अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, जी वी प्रसाद ने कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2021 में हमने अपने सभी व्यवसायों में वृद्धि, उत्पादकता में वृद्धि और अपनी विकास पाइपलाइन को मजबूत करना जारी रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?