लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में डोनीमलाई लौह अयस्क खान मुद्दे का हुआ समाधान: एनएमडीसी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी ने शु्क्रवार को कहा कि कर्नाटक की डोनीमलाई लौह अयस्क खान का लंबे से लंबित मुद्दा सुलझा लिया गया है और इसके साथ ही इस ब्लॉक की पट्टा बढ़ाने का समझौता कर लिया गया है।

एनएमडीसी लिमिटेड ने नवंबर 2018 में कर्नाटक की इस खान में परिचालन को निलंबित करने की सूचना दी। कर्नाटक सरकार ने नवीनीकरण के लिए इस खान के लौह अयस्क की बिक्री पर 80 प्रतिशत तक प्रीमियम लगाने का फैसला किया था। इसके करण कंपनी ने वहां लौह अयस्क निकासी का काम रोक दिया था।

इस खान के बारे में ब्यौरा साझा करते हुये एनएमडीसी ने कहा कि इस खान के दायरे में 597.54 हेक्टेयर क्षेत्र है और इसमें 14.90 करोड़ टन संसाधन उपलब्ध होने का अनुमान है।

कंपनी के वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘डोनीमलाई आयरन ओर माइन (एमएल नंबर 2396) का लंबे समय से लटका पड़ा मुद्दा सरकार के प्रयासों से अंतत: सुलझा लिया गया है। एमएमडीआर कानून 1957 की धारा 31 में भारत सरकार को मिले अधिकारों के तहत भारत सरकार की डोनीमलाई आयरन ओर के पट्टे को आगे बढ़ाने के लिये कर्नाटक सरकार और इस्पात मंत्रालय के साथ एक सहमति हुई है।’’

वक्तव्य में कहा गया है कि इस खान में परिचालन शुरू होने से देश में लौह अयस्क का सालाना उत्पादन 70 लाख टन तक बढ़ेगा। इसके साथ ही लौह अयस्क के मौजूदा ऊंचे दाम को देखते हुये इस खान के कामकाज शुरू करने से सरकारी खजाने में सालाना करीब 1,100 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्रापत होगा।

कंपनी ने कहा है कि खान के चालू होने से हजारों को लोगों को प्रत्यक्षा रोजगार मिलेगा और कई लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी रोजी रोटी चलाने का अवसर उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब