लाइव न्यूज़ :

अन्य एशियाई बाजारों की तर्ज पर शुरुआत कारोबार में गिरावट में घरेलू शेयर सूचकांक

By भाषा | Updated: January 22, 2021 10:11 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी एशियाई बाजारों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार भी नरम रहे।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 152.69 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 49,472.07 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा गिरावट में रहीं।

इनके विपरीत बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त में रहे।

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 167.36 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 49,624.76 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर बंद हुआ था।

बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने जीवन में पहली बार 50 हजार अंक के स्तर को पार किया था। हालांकि बाद में मुनाफावसूली होने से सेंसेक्स लुढ़क गया था।

एशियाई शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद शुक्रवार को दोपहर के सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) घरेलू पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में 1,614.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.37 प्रतिशत फिसलकर 55.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब