लाइव न्यूज़ :

इस कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक से किया समझौता, किसानों को कृषि ड्रोन खरीदने पर रियायती दर पर कर्ज, जानें क्या है फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2023 20:52 IST

एसबीआई की तरफ से दी जा रही ऋण सुविधा उन किसानों के लिए बहुत मददगार होगी जो संस्थागत वित्तपोषण सुविधाओं की कमी के कारण ड्रोन खरीदने की स्थिति में नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि-ड्रोन, खेती-बाड़ी के क्षेत्र में एक बदलावकारी पहल बनने जा रहा है। ड्रोन की मदद से उर्वरकों और कीटनाशकों का बेहतर उपयोग संभव होता है।कृषि-ड्रोन का उपयोग न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है बल्कि समय की भी बचत करता है।

नई दिल्लीः ड्रोन बनाने वाली घरेलू कंपनी आईओ टेकवर्ल्ड एविगेशन ने केंद्र सरकार की एक योजना के तहत किसानों को कृषि ड्रोन खरीदने के लिए रियायती दर पर कर्ज उपलब्ध करने के संबंध में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने बयान में कहा है कि इस संबंध में आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच एक फरवरी को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। गुरुग्राम स्थित इस ड्रोन बनाने वाली कंपनी के सह-संस्थापक दीपक भारद्वाज ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक, आईओ टेकवर्ल्ड एविगेशन के ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी दरों पर बिना किसी गारंटी के ऋण प्रदान करेगा और कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के तहत ऋण पर तीन प्रतिशत की ब्याज सहायता भी प्रदान करेगा।

कृषि-ड्रोन, खेती-बाड़ी के क्षेत्र में एक बदलावकारी पहल बनने जा रहा है। एसबीआई की तरफ से दी जा रही ऋण सुविधा उन किसानों के लिए बहुत मददगार होगी जो संस्थागत वित्तपोषण सुविधाओं की कमी के कारण ड्रोन खरीदने की स्थिति में नहीं हैं।

कंपनी के सह-संस्थापक अनूप उपाध्याय ने कहा, ‘‘ड्रोन की मदद से उर्वरकों और कीटनाशकों का बेहतर उपयोग संभव होता है और इस प्रकार खेती की लागत कम होती है। कृषि-ड्रोन का उपयोग न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है बल्कि समय की भी बचत करता है।’’

टॅग्स :SBIGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम