लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: डॉलर के सामने पस्त हुआ रुपया, 90.02 प्रति डॉलर के साथ सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2025 10:36 IST

Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 90.02 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँच गया।

Open in App

Dollar vs Rupee: रुपया बुधवार को पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर को पार कर गया और शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 90.02 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बैंकों के उच्च स्तर पर अमेरिकी डॉलर की खरीद जारी रखने और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये पर दबाव बढ़ाया। हालांकि कमजोर डॉलर और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने तीव्र गिरावट को कम किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 89.96 पर खुला।

कारोबार के दौरान 90.15 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क गया लेकिन बाद में कुछ सुधार के साथ 90.02 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 43 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 89.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.22 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 165.35 अंक टूटकर 84,972.92 अंक पर और निफ्टी 77.85 अंक फिसलकर 25,954.35 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,642.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेसशेयर बाजारमनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

कारोबारनया महीना, नए नियम! गेम खेलने से लेकर सिलेंडर बुक करने तक, जानें क्या-क्या बदल रहा है 1 मई से

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत के डेयरी सेक्टरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी पर दिया जोर

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारअब नागपुर के बच्चों को पढ़ाएगी एआई टीचर ‘आइरिस’

कारोबारकिसान हेल्पलाइन 155253, सीएम यादव ने कहा-अन्नदाता के हित में अहम पहल, जानिए फायदे

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा